अक्सर ऐसा कहा जाता है कि आने वाला कल किसने देखा है? लेकिन ज्योतिष में कई ऐसी विद्याएं या साधनाएं बताई गई हैं जिन्हें सिद्ध करने के बाद आप किसी भी व्यक्ति का भूतकाल, भविष्य और वर्तमान जान सकते हैं। इन साधनाओं के बल पर किसी भी चेहरे को देखकर उसके बारे में सभी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देने लगती है। ऐसी ही अद्भूत साधना है पंचांगुली साधना। इस साधना से तीनों कालों की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पंचांगुली साधना नवरात्रि के दौरान सिद्ध की जाती है। इसकी सिद्धि किसी शांत एवं पवित्र स्थान पर की जाती है। यह सिद्धि प्राप्त होने के बाद साधक के सामने सभी का भविष्य साफ-साफ दिखाई देने लगता है। साधक खुद का भविष्य तो देख सकता है साथ ही उसके सामने जो इंसान आएगा उसका चेहरा देखते हुए उसे ज्ञात हो जाता है कि सामने वाले इंसान के जीवन में कौन-कौन सी घटनाएं कब और कैसी घटी हैं और इसके साथ भविष्य में क्या-क्या होने वाला है। पंचांगुली साधना के सिद्ध होने के बाद व्यक्ति को वाक् सिद्धि भी मिल जाती है जिससे वह जो भी बोलता है उस सारी बातें सच हो जाती हैं। यह साधना इतनी प्रभावशाली है कि किसी भी व्यक्ति का फोटो देखकर भी उसका भूत, भविष्य और वर्तमान बताया जा सकता है। वैसे तो आजकल इस साधना को जानने वाले बहुत कम लोग हैं लेकिन प्राचीन काल में यह विद्या काफी प्रचलित थी।